मुफ़्त फ़ाइल टूल — आपकी फ़ाइल कभी अपलोड नहीं होती
इस पेज का हर टूल आपके अपने ब्राउज़र में चलता है। आपका दस्तावेज़ आपके ही डिवाइस पर खुलता है, बदला जाता है और सेव होता है — वह न हमें भेजा जाता है, न कहीं स्टोर होता है, न किसी सर्वर की कतार में लगता है। न कोई अकाउंट, न वॉटरमार्क, न इस बात की कोई सीमा कि आप कितनी फ़ाइलें बदलें।
अभी उपलब्ध
PDF से Word
PDF को ऐसे Word दस्तावेज़ में बदलें जिसे आप संपादित कर सकें — टेक्स्ट असली टेक्स्ट ही रहता है, तस्वीर नहीं बनता।
Word से PDF
Word दस्तावेज़ को ऐसे PDF में बदलें जो हर डिवाइस पर एक जैसा दिखे — भेजने या प्रिंट करने के लिए तैयार।
इमेज कन्वर्टर
किसी इमेज को JPG, PNG, WebP, AVIF, GIF, BMP, TIFF या ICO में बदलें, उसका आकार बदलें, और अपनी तय की हुई फ़ाइल साइज़ के भीतर ले आएँ।
सरकारी योजना फाइंडर
अपनी उम्र, राज्य, आय और श्रेणी भरें और देखें कि 128 भारतीय सरकारी योजनाओं में से आप किन-किन के पात्र हैं — लाभ की राशि और आधिकारिक आवेदन लिंक के साथ।
ये टूल कुछ भी अपलोड क्यों नहीं करते
ज़्यादातर मुफ़्त कन्वर्टर आपकी फ़ाइल की एक नक़ल लेते हैं, उसे कहीं किसी सर्वर पर प्रोसेस करते हैं, और फिर नतीजा डाउनलोड करने देते हैं। इसका मतलब है कि कोई अनुबंध, सैलरी स्लिप या मेडिकल रिपोर्ट आपके नियंत्रण से बाहर चली जाती है, और आपको ऐसी डेटा-संरक्षण नीति पर भरोसा करना पड़ता है जिसे आप जाँच ही नहीं सकते। ये टूल वही काम उसी कोड से करते हैं जो पहले से आपके ब्राउज़र टैब में चल रहा है, इसलिए न कुछ अपलोड करना है और न बाद में कुछ मिटाना। पेज लोड होने के बाद इंटरनेट बंद कर दीजिए — ये फिर भी काम करेंगे।
-
टूल खोलें
जो बदलाव आपको चाहिए उसे चुनें। पेज कुछ ही किलोबाइट का है; कन्वर्टर खुद तभी डाउनलोड होता है जब आप फ़ाइल चुनते हैं।
-
अपनी फ़ाइल चुनें
उसे पेज पर खींचकर छोड़ें या ब्राउज़ करके चुनें। वह सीधे डिस्क से इसी टैब की मेमोरी में पढ़ी जाती है।
-
नतीजा सेव करें
बदली हुई फ़ाइल आपके ब्राउज़र के डाउनलोड में चली जाती है। टैब बंद कीजिए और पीछे कुछ नहीं बचता।
जल्द आ रहे हैं
PDF जोड़ें
कई PDF को अपने तय किए हुए क्रम में एक ही फ़ाइल में जोड़ें।
PDF छोटा करें
PDF का आकार घटाएँ — इतना नहीं कि वह पढ़ने लायक ही न रहे।
Excel से PDF
स्प्रेडशीट को साफ़-सुथरे, प्रिंट करने योग्य PDF में बदलें।
यही सुविधा अपने प्रोडक्ट में चाहिए?
हम रोज़ कारोबारी सिस्टम में डॉक्यूमेंट पाइपलाइन, ई-हस्ताक्षर प्रवाह और OCR जोड़ते हैं। बताइए आपकी टीम कौन-सा काम अब भी हाथ से कर रही है।